Click Here
Click Here

गिरिडीह के बेलाटांड़ में स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को ट्रक ने मारी टक्कर, सात बच्चे घायल, एक गंभीर; चालक वाहन समेत फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Giridih : जामताड़ा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ गांव के समीप शनिवार को स्कूली बच्चों से भरे एक टेंपो...

the truck hit

Giridih : जामताड़ा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ गांव के समीप शनिवार को स्कूली बच्चों से भरे एक टेंपो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में सात बच्चे घायल हो गए, जिनमें एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार टेंपो संख्या JH10AG-0598 में एक निजी विद्यालय के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार होकर स्कूल जा रहे थे. बेलाटांड़ गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद टेंपो में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

स्कूल वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 बच्चे घायल

हादसे में घोसको गांव निवासी पियूष कुमार वर्मा (8 वर्ष), पिता पप्पू वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना में उनका पैर टूट गया. स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया. वहीं छह अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार स्थानीय स्तर पर कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और अहिल्यापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. अहिल्यापुर थाना प्रभारी एनुलहक खान ने बताया कि टेंपो में एक निजी स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे. ट्रक की टक्कर से सात बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें एक बच्चे को गंभीर चोट आई है. पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है. घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों के सख्ती से पालन की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

add1

Also Read : उपलब्धि : स्कॉच अवार्ड से सम्मानित हुआ झारखंड स्वास्थ्य विभाग, दो श्रेणियों में मिला गोल्ड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *