Click Here
Click Here

पलामू में साइबर ठगों का नया हथकंडा- DC के बाद पत्रकार की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी की कोशिश

Palamu: जिले में साइबर अपराधियों का नेटवर्क लगातार पांव पसार रहा है. ठगों ने अब आम लोगों के साथ-साथ जिले के अधिकारियों...

Palamu: जिले में साइबर अपराधियों का नेटवर्क लगातार पांव पसार रहा है. ठगों ने अब आम लोगों के साथ-साथ जिले के अधिकारियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. हाल ही में पलामू के उपायुक्त (डीसी) दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाने का मामला सामने आया था. इस घटना के अभी कुछ ही दिन बीते थे कि अब स्थानीय पत्रकार दीपक तिवारी भी इस फर्जीवाड़े का शिकार हो गए हैं.

पत्रकार की फर्जी प्रोफाइल

साइबर ठगों ने पत्रकार दीपक तिवारी की तस्वीर का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर एक फर्जी प्रोफाइल तैयार की है. इस फर्जी आईडी के जरिए उनके परिचितों और आम लोगों से आर्थिक मदद के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है. एक के बाद एक सामने आ रहे इन मामलों ने जिले के प्रशासनिक और पत्रकारिता जगत समेत आम लोगों की डिजिटल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

add1

भरोसे का गलत इस्तेमाल

इन घटनाओं से स्पष्ट है कि साइबर अपराधी अब समाज के जाने-पहचाने चेहरों का मोहरा बनाकर लोगों का भरोसा जीतना चाहते हैं, ताकि वे आसानी से ठगी का शिकार बन सकें.

Also Read: पलामू : GGPS में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, इंदर सिंह नामधारी ने कहा- ‘योग से शरीर और मन रहता है स्वस्थ’

पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी परिचित या प्रतिष्ठित व्यक्ति के नाम से पैसे की मांग किए जाने पर बिना पूरी तरह जांच-पड़ताल और सत्यापन किए कोई भी राशि ट्रांसफर न करें. संदिग्ध प्रोफाइल दिखने पर तुरंत संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसे रिपोर्ट करें और साइबर पुलिस को इसकी सूचना दें.

सतर्क रहने की जरूरत

जिले में बढ़ते इस डिजिटल फ्रॉड से निपटने के लिए प्रशासन और आम जनता दोनों को अत्यधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *