Click Here
Click Here

पलामू: NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन एक्टिव, परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी निगरानी

Palamu: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ( NTA) द्वारा आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा 21 जून 2026 को होगी. पलामू जिले में 4 परीक्षा...

palamu collectorate

Palamu: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ( NTA) द्वारा आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा 21 जून 2026 को होगी. पलामू जिले में 4 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं. परीक्षा का संचालन अपराह्न 2 से 5:15 बजे तक होगी. परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है. परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी, जैमर, बायोमेट्रिक उपस्थिति यंत्र अधिष्ठापित किया गया है.

 परीक्षा केन्द्रों पर निषेधाज्ञा घोषित किया गया है

सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163  के तहत प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि में परीक्षा की तिथि को परीक्षा के दौरान बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत निषेधाज्ञा घोषित की है. यह निषेधाज्ञा परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित तिथि को ही लागू होगा. निषेधाज्ञा घोषित होने से परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि के अंदर कोई भी व्यक्ति घातक हथियार लाठी (बूढ़ा एवं अपंग) को छोड़कर भाला, गड़ासा, छूरा, अग्नेयास्त्र लेकर नहीं चलेगा. वहीं दाह-संस्कार, धार्मिक एवं शादी-विवाह के जुलूस को छोड़कर पांच अथवा पांच से अधिक व्यक्ति एक साथ मजमा बनाकर नहीं चलेगा. कोई भी संस्था/व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति के लाउडस्पीकर का प्रयोग वर्जित होगा. परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/वीक्षक/परीक्षार्थी/पुलिस बल को छोड़कर कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि में नहीं जायेगा. कोई भी व्यक्ति मटरगश्ती नहीं करेगा या चिट-पुर्जा, प्रश्नपत्र वितरित नहीं करेगा. परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर की परिधि के अंदर सभी फोटो स्टेट (फोटो कॉपी) के दुकान में परीक्षा संबंधी कोई भी अनुचित कार्य नहीं होंगे.

add1

AlsoRead:पलामू में साइबर ठगों का नया हथकंडा- DC के बाद पत्रकार की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी की कोशिश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *