Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, मरकच्चो में दो ट्रैक्टर जब्त

Koderma: जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को अंचलाधिकारी परमेश्वर...

ट्रैक्टर जब्त
ट्रैक्टर जब्त

Koderma: जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को अंचलाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा एवं थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी की संयुक्त कार्रवाई में दो बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ा गया.

कागजात नहीं मिले

दोनों ट्रैक्टर बिना वैध कागजात के बालू परिवहन कर रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दोनों ट्रैक्टरों को रोककर कागजात की मांग की गई, लेकिन आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए. इसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना लाया गया तथा मामले की सूचना खनन विभाग को दी गई.

Also Read: विष पी लेंगे, पर गठबंधन पर आंच नहीं आने देंगे, भाजपा ने सिर्फ एक वर्ग फुट ली है जमीन, पूरी झारखंड की राजनीति गठबंधन के हाथों में

अभियान जारी रहेगा

अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन एवं बालू परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *