Click Here
Click Here
Click Here

रांची: वाहन जांच अभियान में 15 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, वसूला गया 3.61 लाख से अधिक का जुर्माना

रांची: रांची जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सोमवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया. उपायुक्त-सह-जिला...

रांची: रांची जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सोमवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया.  उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में तुपुदाना, दलादली, रातू, रिंग रोड और कांके क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वाहनों की जांच की गई.

176 वाहनों की हुई जांच

अभियान के दौरान कुल लगभग 176 वाहनों की जांच की गई. इनमें भारी वाहन, यात्री वाहन, व्यावसायिक और निजी गाड़ियां शामिल थीं.  जांच के दौरान वाहनों के टैक्स, फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC), परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात नियमों की बारीकी से जांच की गई.

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई. इन वाहनों से विभिन्न धाराओं के तहत कुल ₹3,61,751 का जुर्माना वसूला गया. अभियान के दौरान दो वाहनों को जब्त भी किया गया. इनमें एक वाहन को रातू थाना और दूसरे को कांके थाना में सुरक्षित रखा गया है. इन मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि सड़कें सभी की साझा संपत्ति हैं और यातायात नियमों का पालन करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है.  प्रशासन का प्रयास है कि रांची की सड़कें सुरक्षित, प्रदूषण मुक्त और व्यवस्थित रहें. उन्होंने कहा कि ऐसे जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें: चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महिला उद्यमिता उप समिति की बैठक

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *