Koderma: जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के पश्चिम मुहल्ला प्रेम नगर निवासी अनीश हत्या कांड मे शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने बीती रात गिरिडीह से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. मामले की जानकारी देते हुए मरकच्चो थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी की अनीश हत्या कांड मे शामिल एक आरोपी धनबाद मे रह रहा है जहां पुलिस पहुंची लेकिन आरोपी को भनक लग गई और भागने लगा जिसे पीछा करते हुए गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र से पकड़ कर गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
आरोपी की पहचान प्रदीप सिंह उम्र 50 वर्ष पिता स्व. सुरेश सिंह, ग्राम पश्चिम मोहल्ला (प्रेम नगर) थाना मरकच्चो निवासी के रुप मे हुई है. बता दें की इस घटना मे शामिल दो आरोपी को पहले हीं गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. ज्ञात हो की 5 जून की रात मे होटल मे कुछ मामूली विवाद के बाद घर मे घुसकर अनीश सिंह पिता सुरेश सिंह को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया जहां 6 जून को कोडरमा सदर अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई थी. जिसके बाद परिजनों ने मरकच्चो थाना मे आवेदन देकर 6 लोगों को अभियुक्त बनाया था. स्थानीय लोगों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा था.



