Click Here
Click Here

रांची: नशामुक्त बुंडू का लिया गया संकल्प, दिलाई गई शपथ

Ranchi: समाज को नशे की कुरीतियों से मुक्त कर स्वस्थ, जागरूक और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को बुंडू प्रखंड कार्यालय...

Ranchi: समाज को नशे की कुरीतियों से मुक्त कर स्वस्थ, जागरूक और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को बुंडू प्रखंड कार्यालय सभागार में ‘नशामुक्त अभियान’ के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया. समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ दिलाई गई. सभी ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार, समाज और विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे.

यह भी पढ़ें: हार के सदमे में कांग्रेस बौखलाई, मलाई खुद खा रही और जनता को पिला रही ‘विष’ : आदित्य साहू

add1

युवा नशे से रहेंगे दूर तो राष्ट्र होगा मजबूत

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मोहन लाल मरांडी ने कहा कि किसी भी सकारात्मक बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है. नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है. उन्होंने सभी से इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया. वहीं अंचलाधिकारी हंस हेम्ब्रम ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो समाज और राष्ट्र दोनों मजबूत होंगे. उन्होंने बुंडू को नशामुक्त बनाने के लिए सभी वर्गों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा लोगों को इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया. उपस्थित लोगों ने नशामुक्त बुंडू के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया.

यह भी पढ़ें: JPSC ने जारी किया सहायक लोक अभियोजक पीटी परीक्षा का रिजल्ट, हाई कोर्ट के फैसले के अधीन होगा परिणाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *