Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर झारखंड भाजपा करेगी 595 मंडलों में योग कार्यक्रम

Ranchi: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को झारखंड भाजपा पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रम आयोजित करेगी....

Ranchi: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को झारखंड भाजपा पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रम आयोजित करेगी. पार्टी ने राज्य के सभी 30 सांगठनिक जिलों के 595 मंडलों में योग दिवस मनाने की व्यापक तैयारी की है. इन कार्यक्रमों में प्रदेश स्तर से लेकर केंद्रीय नेताओं तक की भागीदारी सुनिश्चित की गई है. झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जिलाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में योग दिवस के सफल आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं. पार्टी की कोशिश है कि योग दिवस को केवल औपचारिक कार्यक्रम न रखकर जनभागीदारी वाले बड़े अभियान के रूप में मनाया जाए. भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि रांची महानगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भाजपा कार्यालय में योग करेंगे, जबकि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ऑक्सीजन पार्क, रांची में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों और मंडलों में पार्टी के वरिष्ठ नेता योग कार्यक्रमों की अगुवाई करेंगे.

यह भी पढ़ें: हार के सदमे में कांग्रेस बौखलाई, मलाई खुद खा रही और जनता को पिला रही ‘विष’ : आदित्य साहू

बाबूलाल मरांडी रांची में, अर्जुन मुंडा जमशेदपुर में करेंगे योग

कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जमशेदपुर के घोड़ाबांदा में, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन रांची के धुर्वा मंडल में और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा चाईबासा के जगन्नाथपुर में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसी क्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह हरमू मैदान स्थित पटेल पार्क में योग करेंगे. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी डोमचांच के चंद्रावती हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी, जबकि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रांची में आयुष मंत्रालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे. झारखंड विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल अरगोड़ा मंडल के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी राज्य के अलग-अलग जिलों और मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

भाजपा जनसंपर्क के बड़े अवसर के रूप में देख रही

भाजपा इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को संगठनात्मक सक्रियता और जनसंपर्क के बड़े अवसर के रूप में देख रही है. पार्टी का मानना है कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी है. इसी सोच के साथ राज्यभर में इसे उत्साह और व्यापक भागीदारी के साथ मनाने की तैयारी की गई है. उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी थी. इसके बाद से हर वर्ष भारत सहित दुनिया के अनेक देशों में यह दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. योग के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण अब इसकी भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें: JPSC ने जारी किया सहायक लोक अभियोजक पीटी परीक्षा का रिजल्ट, हाई कोर्ट के फैसले के अधीन होगा परिणाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *