Click Here
Click Here

JPSC Civil Services: मुख्य परीक्षा की संभावित तारीखें घोषित, GS Paper-2 की उत्तर कुंजी में भी हुआ बदलाव

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) को लेकर एक महत्वपूर्ण...

JPSC Civil Services
JPSC Civil Services

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी जारी की है. आयोग ने मुख्य (लिखित) परीक्षा की संभावित तारीखों की घोषणा करने के साथ-साथ प्रारंभिक परीक्षा के उत्तर कुंजी को लेकर भी स्थिति साफ की है.

18 जुलाई से शुरू हो सकती है मुख्य परीक्षा

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का आयोजन 18 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक होना संभावित है. प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी अब इस तय समय के अनुसार अपनी मुख्य परीक्षा की तैयारी तेज कर सकते हैं.

add1

ALSO READ: चाईबासा: सूंडी समाज की महिला नेता रंजू मंडल की मां के निधन पर शोक, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मंडल ने जताया दुःख

GS Paper-2 की उत्तर कुंजी में हुआ संशोधन

JPSC ने बताया कि दिनांक 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पत्रों (GS Paper-1 और GS Paper-2) का मॉडल उत्तर पहले जारी किया गया था, जिस पर 20 से 24 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई थीं. इसके बाद विषय-विशेषज्ञों की समीक्षा के आधार पर 26 मई 2026 को अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी की गई थी. 26 मई को जारी अंतिम उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों से दोबारा मिले सुझावों और आपत्तियों की जांच विषय-विशेषज्ञों से कराने के बाद, आयोग ने सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र यानी GS Paper-2) की संशोधित उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *