Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक दिवसीय महाराष्ट्र दौरे से शनिवार की देर रात रांची लौट आए है. उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी है. एक दिवसीय महाराष्ट्र दौरे दौरान सीएम मुंबई में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए वहीं दूसरी तरफ उन्होंने शिरडी में साईं बाबा के दर्शन किए थे. दर्शन करने के बाद मीडिया से बात की. मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक जगहों पर जाने से मन को शांति मिलती है. इसके साथ ही मुश्किलों से लड़ने की हिम्मत मिलती है और जिंदगी में कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है.
साईं बाबा पदाधिकारी ने सीएम हेमंत सोरेन का किया स्वागत:
दर्शन के बाद साईं बाबा संस्थान के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर गोरक्ष गाडिलकर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शॉल और साईं बाबा की मूर्ति देकर सम्मानित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश-विदेश से लाखों भक्त हर दिन शिरडी साईं बाबा के दर्शन के लिए आते हैं. साईं बाबा की बातों और विचारों में इतनी ताकत है कि आज भी यह आम आदमी को अपनी ओर खींचती है.


