Koderma : जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के डहुआटोल स्थित एक पत्थर खदान से रविवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां निवासी विनोद यादव के 26 वर्षीय पुत्र दशरथ यादव के रुप मे हुई है. जानकारी के अनुसार मृतक अपने बाईक के साथ शनिवार सुबह से लापता था. उसकी खोजबीन लगातार की जा रही थी. इसी बीच उसका मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया गया जो में डहुआटोल मिला. उस जगह पर परिजन पहुंच ही रहे थे, इसी दौरान मृतक का बाईक मिला, फिर लोकेशन के आधार पर और आगे बढ़ता गया तभी पत्थर खदान मे शव देखा गया. पहचान हुई की दशरथ यादव का ही शव है. जिसके बाद हो हल्ला करने पर उसके अन्य परिजन और स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना जयनगर पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लेकर पुरे मामले की जांच मे जुट गई है.
परिजन हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है.
कोडरमा में पत्थर खदान से युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Koderma : जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के डहुआटोल स्थित एक पत्थर खदान से रविवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ...
सम्बंधित ख़बरें
