Click Here
Click Here

चक्रधरपुर के ऐतिहासिक स्थलों का होगा कायाकल्प, बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल और भगत सिंह चौक का होगा सौंदर्यीकरण

Chakradharpur: चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा शहर के प्रमुख ऐतिहासिक एवं स्मारक स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की...

चक्रधरपुर के ऐतिहासिक स्थलों का होगा कायाकल्प
चक्रधरपुर के ऐतिहासिक स्थलों का होगा कायाकल्प

Chakradharpur: चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा शहर के प्रमुख ऐतिहासिक एवं स्मारक स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि आदिवासी मित्र मंडल परिसर, प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल तथा शहीद भगत सिंह चौक का व्यापक विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा.

बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल को मिलेगा नया स्वरूप

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल को नया स्वरूप प्रदान किया जाएगा, जिससे यह स्थान और अधिक आकर्षक एवं प्रेरणादायी बनेगा. वहीं शहीद भगत सिंह चौक पर शेड निर्माण के साथ आधुनिक एवं आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था की जाएगी. इसके अतिरिक्त आदिवासी मित्र मंडल परिसर में भी विभिन्न विकास कार्य शुरू किए जाएंगे.

add1

शहर की सुंदरता और पहचान को मिलेगी नई मजबूती

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने बताया कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी, स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा चक्रधरपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि नगर परिषद शहर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और आने वाले दिनों में कई अन्य जनहितकारी योजनाओं को भी धरातल पर उतारा जाएगा. इस पहल का स्थानीय नागरिकों ने स्वागत करते हुए इसे शहर के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है.

ALSO READ: सिमडेगा में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *