Click Here
Click Here

चतरा में अपराधियों का तांडव: कुंदा में घर के बाहर खड़ी बोलेरो को आग के हवाले किया, इलाके में दहशत

Chatra: जिले में अपराधियों ने शनिवार की देर तांडव मचाया. मामला कुंदा थाना क्षेत्र का है, जहां अपराधियों ने दहशत फैलाने के...

Chatra: जिले में अपराधियों ने शनिवार की देर तांडव मचाया. मामला कुंदा थाना क्षेत्र का है, जहां अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. इस घटना में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया है. वारदात के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है.

Also Read : सिमडेगा में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

add1

देर रात मोटरसाइकिल से आए थे अपराधी

जानकारी के अनुसार, यह घटना कुंदा थाना क्षेत्र के मरगड्डा पंचायत अंतर्गत गेन्दरा गांव की है. गांव के निवासी सफेन्द्र गंझु की बोलेरो गाड़ी (पंजीकरण संख्या- JH 01 FM 9473) रोज की तरह शनिवार की रात भी उनके घर के बाहर खड़ी थी. इसी दौरान देर रात अपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे अपराधियों ने सुनसान माहौल का फायदा उठाते हुए खड़ी गाड़ी में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए.

Also Read : मरीज की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

देखते ही देखते राख बन गई गाड़ी

आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते लपटों ने पूरी बोलेरो को अपनी चपेट में ले लिया. रात के अंधेरे में अचानक उठी तेज लपटों को देखकर जब तक सफेन्द्र गंझु के परिजन और आसपास के ग्रामीण कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. आग की तीव्रता के कारण गाड़ी पूरी तरह जल गई थी. घटना की सूचना मिलते ही कुंदा थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवार सहित ग्रामीणों से पूछताछ की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *