Click Here
Click Here

मरीज की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Lohardaga : शहर के पतरा टोली स्थित मधुर मेडिकेयर अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा...

Lohardaga :  शहर के पतरा टोली स्थित मधुर मेडिकेयर अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. कुटमु गांव निवासी संगम उरांव ने अपनी पत्नी राखी उरांव को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था. जांच के बाद चिकित्सक की सलाह पर ऑपरेशन किया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई और समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई.

Also Read : तमाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक, टेंपो और कार की भिड़ंत में एक की मौत, 10 घायल; चार की हालत गंभीर

add1

अस्पताल परिसर में बढ़ा तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए तथा चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताने लगे. अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : खूंटी: हथियार बरामदगी के दौरान उग्रवादी ने पुलिस का हथियार छीनकर किया फायरिंग, एनकाउंटर में लगी गोली, कई घटनाओं में था शामिल

अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

अस्पताल संचालक डॉ. मधुर ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मरीज की स्थिति गंभीर थी और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार उसका इलाज किया गया. उन्होंने बताया कि हालत बिगड़ने पर महिला को तत्काल बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था. प्रबंधन का कहना है कि किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई. फिलहाल मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है, जिसके बाद ही मौत के कारणों और लगाए गए आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *