Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारी व पदाधिकारियों ने किया योग, बच्चे भी हुए शामिल

Ranchi: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नवीन पुलिस केंद्र (पुलिस लाइन), रांची के परेड मैदान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया...

Ranchi: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नवीन पुलिस केंद्र (पुलिस लाइन), रांची के परेड मैदान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें पुलिस अधिकारियों से लेकर पुलिस पदाधिकारियों तक ने भाग लिया. योग कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के बच्चे भी शामिल हुए.

योग अपनाने का संदेश

कार्यक्रम में ट्रैफिक सार्जेंट रविशंकर सिंह प्रशिक्षक की भूमिका में रहे. उन्होंने कहा कि केवल योग के एक दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होकर औपचारिकता पूरी न करें, बल्कि स्वस्थ शरीर और बेहतर जीवन के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं.

Also Read: राशन माफिया और बिचौलियों पर गिरेगी गाज: अब सीधे FCI गोदामों से PDS दुकानों तक पहुंचेगा अनाज

बड़ी संख्या में मौजूद रहे पुलिसकर्मी

इस अवसर पर कई पुलिस अधिकारी, पदाधिकारी, सार्जेंट मेजर, पुलिस मेंस एसोसिएशन, रांची के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी योग कार्यक्रम में शामिल हुए. सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *