Click Here
Click Here

गुमला के घाघरा में भव्य कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा समिति थाना चौक का 17वां स्थापना दिवस संपन्न

Gumla: घाघरा थाना चौक स्थित दुर्गा पूजा समिति के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई....

कलश यात्रा
कलश यात्रा

Gumla: घाघरा थाना चौक स्थित दुर्गा पूजा समिति के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कार्यक्रम की शुरुआत थाना चौक से हुई, जहां से सैकड़ों महिलाएं एवं बच्चियां सिर पर कलश लेकर छठ घाट पहुंचीं. वहां आचार्य कर्मपाल देवैरिया के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ जलभरी कार्यक्रम संपन्न कराया गया.

श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली कलश यात्रा

जलभरी के पश्चात महिलाएं एवं बच्चियां श्रद्धा और भक्ति के साथ नगर भ्रमण करते हुए थाना चौक दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचीं. पूरे नगर में भक्ति गीतों एवं जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा. कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा.

add1

ALSO READ: बोकारो में अवैध बालू उठाव के खिलाफ कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

सैकड़ों श्रद्धालु रहे शामिल

कार्यक्रम में संजय सिंह, शंभू साहू, प्रभात गुप्ता, आजाद साहू, संतोष गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, शिव प्रसाद साहू, टिंकू गुप्ता एवं सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *