Hazaribagh: पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक हजारीबाग से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बरकट्ठा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की.
गुप्त सूचना पर गठित की गई विशेष टीम
थाना प्रभारी आशीष कुमार भगत ने बताया कि सूचना मिली थी कि बरकट्ठा बाजार से बरवां जाने वाली मुख्य ग्रामीण सड़क स्थित बुढ़िया माता मंदिर के समीप एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेच रहा है. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मो. अरमानुल हक, पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) हजारीबाग सह प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई.

ब्राउन शुगर, नकदी और मोबाइल बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने बुढ़िया माता मंदिर के पास से कुंदन कुमार पंडित (पिता- बालेश्वर पंडित), निवासी बरकट्ठा बाजार, थाना बरकट्ठा, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 05 ग्राम ब्राउन शुगर, 11,400 रुपये नकदी तथा मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.

ALSO READ: हजारीबाग में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई NEET परीक्षा, परीक्षा केंद्रों पर अभूतपूर्व चौकसी
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले में बरकट्ठा थाना कांड संख्या 96/26, दिनांक 20 जून 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी)/29 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी कुंदन कुमार पंडित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

