Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

खूंटी: ससुराल के आंगन में महिला का शव मिलने से सनसनी, पति फरार, हत्या की आशंका

Khunti: अड़की थाना क्षेत्र के कारू गांव में 45 वर्षीय महिला केरी सोय का शव उसके ससुराल स्थित घर के आंगन में...

ससुराल परिसर में मिला महिला का शव
ससुराल परिसर में मिला महिला का शव

Khunti: अड़की थाना क्षेत्र के कारू गांव में 45 वर्षीय महिला केरी सोय का शव उसके ससुराल स्थित घर के आंगन में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. मृतका के परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं, घटना के बाद से मृतका का पति रेखा तोपनो फरार बताया जा रहा है, जिससे संदेह और गहरा गया है.

हाट से लौटने के दौरान हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, शनिवार को केरी सोय अपने पति के साथ बिरबांकी साप्ताहिक हाट गई थी. लौटने के दौरान लम्पापीड़ी के पास दोनों के बीच विवाद और झगड़ा होने की बात प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई है. स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराने का प्रयास भी किया था. लेकिन अगले ही दिन रविवार सुबह महिला की मौत की खबर सामने आने से पूरा मामला रहस्यमय बन गया.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों का आरोप है कि महिला की हत्या की गई है. उनका कहना है कि घटनास्थल के पास मृतका के फटे हुए कपड़े मिले हैं, शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं तथा सिर के पीछे सूजन पाई गई है. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को धोने का प्रयास किया गया, क्योंकि शव भीगी हुई अवस्था में पाया गया.

Also Read: NEET-UG 2026 परीक्षा का DC-SP ने लिया जायजा, कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई परीक्षा

ग्रामीणों में आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस से मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि यह हत्या है तो दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए.

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस अनुसंधान के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. इधर, पति के फरार होने से मामले ने और भी गंभीर रूप ले लिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *