Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: सरना स्थल में लगे सखुआ पेड़ क्षतिग्रस्त होने पर आदिवासी समाज में आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी

Bokaro: बोकारो थर्मल में सरना स्थल में लगे सखुआ के पेड़ को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला अब तुल पकड़ने लगा है....

Bokaro Thermal Police Station

Bokaro: बोकारो थर्मल में सरना स्थल में लगे सखुआ के पेड़ को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला अब तुल पकड़ने लगा है. इस मामले को लेकर आदिवासी समाज के लोगों ने बोकारो थर्मल सहित राज्य भर में आंदोलन करने की चेतावनी दी है. घटना से आहत आदिवासी समाज के लोगों ने बोकारो थर्मल थाना में दोबारा लिखित शिकायत दी है. आवेदन में सखुआ के पेड़ को क्षतिग्रस्त पहुंचाने एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है. साथ ही अराजक तत्वों को जल्द गिरफ्तार नहीं करने पर बोकारो थर्मल सहित पूरे राज्य में आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है.

कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण दोबारा तोड़ दिया गया पेड़

नावाडीह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह सरना पूजा समिति के उपाध्यक्ष ब्रिज लाल हांसदा तथा सरना पूजा समिति सचिव राजेश हसदा ने कहा, कि लगभग 15 दिन पूर्व भी सरना स्थल में लगे सखुआ के पेड़ को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया था, जिसकी लिखित शिकायत बोकारो थर्मल थाना पुलिस को दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण बीती रात को फिर से दोबारा सखुआ पेड़ को तोड़ दिया गया. इसे सरना समाज के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. एक सप्ताह के अंदर आदिवासी समाज के आस्था की प्रतीक सखुआ पेड़ को तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी नहीं हुई, तो बोकारो थर्मल से लेकर पूरे झारखंड में आंदोलन शुरू किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार की बंपर स्कीम: 49,600 का बकरा सेट सिर्फ 4,960 रुपये में! ग्रामीण उठाएं 90% सब्सिडी का फायदा

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *