Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, अखाड़ा समितियों ने रखीं समस्याएं

Chakradharpur: आगामी मुहर्रम के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर रविवार को चक्रधरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की...

Chakradharpur police
चक्रधरपुर थाना में शांति समिति की बैठक

Chakradharpur: आगामी मुहर्रम के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर रविवार को चक्रधरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता चक्रधरपुर के एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने की. बैठक में थाना प्रभारी अवधेश कुमार, विद्युत विभाग कर्मी, नगर परिषद अधिकारी, शांति समिति के सदस्य, विभिन्न मुहर्रम अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि तथा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे.

आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए प्रशासन को सहयोग करने की अपील

मुहर्रम को लेकर राज्यभर में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों और शांति समिति बैठकों का दौर जारी है. बैठक में प्रशासन की ओर से पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. अधिकारियों ने सभी अखाड़ा समितियों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. इस दौरान विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं.  समितियों का कहना था कि ओवरब्रिज निर्माण के बाद अखाड़ों के पारंपरिक खेल और प्रदर्शन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसे देखते हुए उन्होंने पवन चौक पर मंच निर्माण कराने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी.

लापरवाही, नियमों के उल्लंघन या शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी

बैठक में प्रशासन ने सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन और सुरक्षा मानकों की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया, कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, नियमों के उल्लंघन या शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि सभी आयोजन निर्धारित नियमों और प्रशासनिक निर्देशों के अनुरूप ही संपन्न कराए जाएं. प्रशासन ने आश्वस्त किया कि अखाड़ा समितियों की समस्याओं पर विचार किया जाएगा तथा पर्व के दौरान बिजली, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: झारखंड ड्राइवर महासंघ की बैठक में सड़क सुरक्षा पर जोर, मांगों को लेकर DC को सौंपा जाएगा ज्ञापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *