News Wave Desk : आने वाले समय में देश में पेट्रोल – डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की जा सकती है. इस संबध में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बयान दिया है. जिसमें बताया गया है कि होर्मुज के रास्ते जैसे कच्चा तेल भारत पहुंचेगा, वैसे ही तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की जायेगी. हालांकि इससे थोड़ा वक्त लगेगा. फिलहाल कंपनियों के पास अधिक कीमत में खरीदे गये तेल का स्टॉक है. ऐसे में वर्तमान दर में तेल बाजार में उपलब्ध है. जैसे ही सस्ते दर पर पेट्रोलियम कंपनियों को तेल मिलेगा, वैसे ही कीमतों में गिरावट की घोषणा की जायेगी. ये बातें केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने यूपी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहीं.
अन्य देशों के बजाय भारत में स्थिति स्थिर
हालांकि, उन्होंने अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का जिक्र करते हुए कहा कि ग्लोबल एनर्जी संकट के बाद भी देसरे देशों के मुकाबले भारत में ईंधन की कीमतें काफी हद तक स्थिर है. देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि न हो इसके लिये सरकार ने समय समय पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती भी है. उन्होंने कहा कि अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लगभग 7.60 रुपये प्रति लीटर तक ही रही है. जानकारी हो कि भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत, बेस प्राइस, टैक्स और डीलर के कमीशन के आधार पर तय होती हैं.

किस शहर में क्या है दर
शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई 111.18 रुपये 97.83 रुपये
कोलकाता 113.47 रुपये 99.82 रुपये
चेन्नई 107.77 रुपये 99.55 रुपये
बेंगलुरु 110.93 रुपये 98.80 रुपये
हैदराबाद 115.69 रुपये 103.82 रुपये
अगरतला 105.17 रुपये 94.05 रुपये
गुवाहाटी 105.85 रुपये 97.33 रुपये
पटना 113.35 रुपये 99.36 रुपये


