Click Here
Click Here
Click Here

महाराष्ट्र : शिवसेना बालासाहेब गुट को झटका, 50 से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी BJP में हुए शामिल

News Wave Desk : शिवसेना के बालासाहेब ठाकरे गुट को वसई विधानसभा क्षेत्र में झटका लगा है. उद्धव गुट के प्रमुख पदाधिकारियों...

News Wave Desk : शिवसेना के बालासाहेब ठाकरे गुट को वसई विधानसभा क्षेत्र में झटका लगा है. उद्धव गुट के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ बीजेपी की सदस्यता ली है. जिसने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है. पिछले कुछ दिनों से शिवसेना के बालासाहेब ठाकरे गुट को महाराष्ट्र की स्थानीय राजनीति में काफी उठा पटक का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच वसई विधानसभा क्षेत्र से काफी संख्या में पदाधिकारियों ने बीजेपी की सदस्यता ले ली.

50 से ज्यादा कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल

वसई पश्चिम से लगभग 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने शिवसेना का साथ छोड़ा. वसई पश्चिम में एमएलए जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित पार्टी प्रवेश समारोह का आयोजन किया गया. जिसमे विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मौजूदगी में शाखा प्रमुखों, विभाग प्रमुखों और विभिन्न पदों पर कार्यरत कार्यकर्ताओं समेत 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा.

 

ALSO READ : EXCLUSIVE – झारखंड में कोरोना काल के बाद से नकली नोटों के बढ़े कारोबार, साल 2025 में टूटा हर साल का रिकॉर्ड, पढ़े पूरी रिपोर्ट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *