Click Here
Click Here
Click Here

सिंगरा मोड़ पर कोयल नदी पुल के एप्रोच पथ और फ्लाईओवर का शिलान्यास कल, सांसद व विधायक रहेंगे मौजूद

Palamu: पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. सिंगरा मोड़ पर चेड़ाबार और सिंगरा के बीच कोयल नदी...

Palamu: पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. सिंगरा मोड़ पर चेड़ाबार और सिंगरा के बीच कोयल नदी पर बने पुल के एप्रोच पथ तथा फ्लाईओवर निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त हो गया है. इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम कल यानी 23 जून 2026, दिन मंगलवार को दोपहर 01:30 बजे के आसपास आयोजित होने जा रहा है.

एप्रोच रोड नहीं होने से लोगों को होती थी परेशानी 

आपको बताते चले की विगत 12 वर्षो से अधूरा पड़ा यह पुल अप्रोच रोड की वजह से राहगीर सहित आस पास कई गाँव के गर्मीण भी परेशन होते रहें हैं अब जा कर उनकी समस्यो का निदान होने जा रहा है. वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बतया की , इस फ्लाईओवर और एप्रोच पथ के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी और आवागमन काफी सुगम हो जाएगा.

Read Also: NGT की रोक के बावजूद संकरी नदी से बालू खनन, पुलिस ने दो ट्रैक्टर किए जब्त

विधायक, महापौर और भाजपा जिला अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद 

इस शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पलामू के लोकप्रिय सांसद विष्णु दयाल राम उपस्थित रहेंगे, जिनके अथक प्रयासों और निरंतर परिश्रम से इस महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी मिली है. उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया, मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर तथा भाजपा के पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे.यह परियोजना पलामू संसदीय क्षेत्र के विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *