Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड में 103 दिनों बाद काम पर लौटे रोजगार सेवक, कार्यालय में दिया योगदान

Jamtara: जिले के नारायणपुर प्रखंड में विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 103 दिनों से आंदोलनरत रोजगार सेवकों ने सोमवार को अपना कार्यभार...

jamtara workers

Jamtara: जिले के नारायणपुर प्रखंड में विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 103 दिनों से आंदोलनरत रोजगार सेवकों ने सोमवार को अपना कार्यभार पुनः ग्रहण कर लिया. रोजगार सेवक संघ के नेतृत्व में सभी रोजगार सेवक नारायणपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और लिखित आवेदन देकर अपने-अपने कार्यों में वापस जुड़ गए. रोजगार सेवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम पंडित के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने कार्यालय में योगदान दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय से अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन किया जा रहा था, जिसके कारण मनरेगा सहित ग्रामीण विकास से जुड़ी कई योजनाओं का कार्य प्रभावित हो रहा था. अब संगठन के निर्णय के बाद सभी रोजगार सेवकों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्य पर लौटने का फैसला लिया है.

पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे

गौरतलब है कि रोजगार सेवकों के आंदोलन के कारण प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन, मजदूरों के जॉब कार्ड संबंधी कार्य, योजना चयन एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर असर पड़ा था.  कार्य पर वापसी के बाद इन लंबित कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है. कार्यालय में योगदान देने के बाद रोजगार सेवकों ने कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा ग्रामीण विकास योजनाओं को गति देने का प्रयास करेंगे. रोजगार सेवकों की वापसी से प्रखंड प्रशासन एवं ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है.

AlsoRead:झारखंड में दिखेगा मानसून का कहर : आसमानी आफत का अलर्ट, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *