Gumla: सदर थाना क्षेत्र के तेलगांव कोनाटोली निवासी बलदेव सिंह (27) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना सेमरा जंगल के समीप हुई. जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह किसी काम से बाइक लेकर निकला था. इसी दौरान उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया. परिजन उसे एंबुलेंस से रांची ले जा रहे थे लेकिन सिसई के पास रास्ते में उसकी मौत हो गई. युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.



