Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला युवक को पुलिस ने भेजा जेल, पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच

Pakur: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले आरोपी हेमंत कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज...

pakur arest

Pakur: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले आरोपी हेमंत कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया जा रहा है कि हेमंत कुमार फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाने का काम करता था. दरअसल 21 जून को मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नवरोत्तनपुर गांव में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. जिसके बाद इसकी सूचना सीओ और मुफस्सिल थाने को दी गई. सूचना मिलते ही सीओ अरविंद कुमार बेदिया और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस ने युवक को पकड़कर थाने लेकर गई. जिसके बाद युवक से बाद पूछ-ताछ की गई. पूछ-ताछ के बाद उसके खिलाफ थाने में धारा 179/318(4)/336(3)/338/340(1)/340(2)/3(5) बीएनएस दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी हिरणपुर थाना क्षेत्र के बागशिशा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.

AlsoRead:रांची में जमीन सीमांकन पर हाईकोर्ट की रोक का बड़ा असर, 876 मामले अटके, नापी ठप होने से जमीन खरीद-बिक्री और रजिस्ट्री पर ब्रेक

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *