Click Here
Click Here
Click Here

मोहर्रम को लेकर रांची नगर निगम करेगा सभी जुलूस मार्गों पर सफाई, रोशनी और पेयजल की विशेष व्यवस्था

Ranchi: मोहर्रम पर्व के स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज रांची नगर निगम में बैठक आयोजित की गई. बैठक की...

ranchi municipal corporation

Ranchi: मोहर्रम पर्व के स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज रांची नगर निगम में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने की. इसमें शहर की विभिन्न अखाड़ा समितियों, सेन्ट्रल मोहर्रम कमिटी और शांति समिति के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में मोहर्रम जुलूस के दौरान शहर में बेहतर व्यवस्था को लेकर कई अहम सुझाव सामने आए. प्रतिनिधियों ने जुलूस मार्गों की विशेष साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, खराब पथ बत्तियों की मरम्मत, चलंत शौचालय, स्टोन डस्ट की उपलब्धता और सिटी बस संचालन जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की. अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शाखाओं के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मोहर्रम को लेकर नगर निगम पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है तथा सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी.

अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

बैठक के दौरान नगर निगम अधिकारियों को मोहर्रम जुलूस को लेकर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं. निर्देश दिया गया कि—

सभी जुलूस मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि कहीं भी कूड़े का जमाव न रहे.

जलजमाव की स्थिति से तुरंत निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम को सक्रिय रखा जाए.

जुलूस मार्गों और संवेदनशील इलाकों में खराब पड़ी पथ बत्तियों की मरम्मत जल्द कराई जाए.

रास्तों के किनारे सूखी और लटक रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराई जाए.

जरूरत के अनुसार पेयजल टैंकर, चलंत शौचालय और सिटी बस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

अपर नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य मोहर्रम के दौरान लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है. इसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है.

AlsoRead:मुहर्रम पर लातेहार में अलर्ट मोड पर पुलिस: SP कुमार गौरव का सख्त संदेश, शांति भंग की तो खैर नहीं, अफवाह फैलाने वालों को होगी जेल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *