Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: डोमचांच मे एक ही परिवार के तीन लोग सड़क दुर्घटना में घायल

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित महेशपुर पुल के समीप सोमवार शाम को एक स्कॉर्पियो जेएच-12 के...

Domchanch
दुर्घटनाग्रस्त बाइक

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित महेशपुर पुल के समीप सोमवार शाम को एक स्कॉर्पियो जेएच-12 के 3700 ने एक बाइक सवार जेएच-12 जी 3262 को चपेट में ले लिया. इस घटना में मोटर साइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

घटनास्थल पर गाड़ी छोड़कर चालक फरार

घायलों की पहचान डोमचांच के काली मंडा निवासी विपिन सिंह, उसकी पत्नी व बच्चे के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मोटर साइकिल सवार युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ डोमचांच बाजार से अपने घर काली मंडा जा रहे थे. इसी बीच नवलशाही तरफ से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक को अपने चपेट मे ले लिया, जिसके बाद स्कॉर्पियो को घटनास्थल पर छोड़कर चालक फरार हो गया. सभी घायलों का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: उप विकास आयुक्त ने सिल्फोड़ी पंचायत भवन में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *