Click Here
Click Here
Click Here

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा में किया करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

Mahagama: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधाओं, प्रशासनिक...

Mahagama: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधाओं, प्रशासनिक आधारभूत संरचना और शैक्षणिक संस्थानों के सुदृढ़ीकरण से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. मंत्री ने महागामा प्रखंड परिसर में 6.11 करोड़ की लागत से निर्मित अधिकारी व कर्मचारी आवासों का उद्घाटन किया. इसके साथ ही परिसर में 25.76 लाख के पार्किंग स्थल और 17 .90 लाख के पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया. साथ ही शैक्षणिक व ग्रामीण विकास के तहत मेहरमा प्रखंड के अमडीहा में 57.58 लाख की लागत से नाला निर्माण का शिलान्यास हुआ. सिनपुर स्थित मदरसा जामिया इस्लामिया और परसा स्थित मिल्लत कॉलेज छात्रावासों के जीर्णोद्धार के लिए 92 लाख की योजनाओं की नींव रखी गई.

यह भी पढ़ें: रांची: अब गांव-गांव पहुंचेगी परिवहन विभाग की सेवा, बुढ़मू में लगा पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप

मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में कार्य किया जाएगा : दीपिका पांडेय सिंह

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि महागामा में प्रस्तावित 300 बेड के अस्पताल के बाद यहां मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में कार्य किया जाएगा. उन्होंने जेएसएलपीएस (JSLPS) की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की महिलाएं अब अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचा रही हैं. उन्होंने बाल विवाह की रोकथाम और सामाजिक जागरूकता पर बल देते हुए मीडिया से अपील की कि वे क्षेत्र की समस्याओं के साथ-साथ सकारात्मक उपलब्धियों और महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियों को भी प्रमुखता से दिखाएं ताकि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके.

यह भी पढ़ें: सेवानिवृत्त IPS भवेश ठाकुर का निधन, रांची और संथाल परगना के रह चुके थे DIG, पुलिस महकमे में शोक की लहर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *