Click Here
Click Here
Click Here

MGM अस्पताल को जले मरीजों के इलाज के लिए 1.31 करोड़ जारी, बर्न इंजरी मरीजों के लिए खरीदा जाएगा ‘मेट्रिडर्म’

Ranchi: झारखंड सरकार ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर को बड़ी राहत देते हुए 1 करोड़ 31 लाख 40 हजार रुपये की...

mgm hospital

Ranchi: झारखंड सरकार ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर को बड़ी राहत देते हुए 1 करोड़ 31 लाख 40 हजार रुपये की स्वीकृति दी है. यह राशि अस्पताल में जले हुए मरीजों के इलाज के लिए उपयोग होने वाले विशेष मेडिकल उत्पाद Native Collagen-Elastin Acellular Dermal Matrix (Matriderm) की खरीद के लिए दी गई है.

यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 की राज्य योजना के तहत मंजूर की गई है

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 की राज्य योजना के तहत मंजूर की गई है. इस पैसे से एमजीएम अस्पताल में भर्ती बर्न इंजरी मरीजों के लिए अलग-अलग आकार के मेट्रिडर्म खरीदे जाएंगे. विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत राशि का उपयोग सिर्फ इसी उद्देश्य के लिए किया जाएगा. खरीद प्रक्रिया नियमों के अनुसार GeM पोर्टल/अधिकृत माध्यम से पूरी की जाएगी. साथ ही खरीदे जाने वाले उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारियों की होगी. राशि की निकासी और खर्च का पूरा हिसाब रखा जाएगा और इससे जुड़ी रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध करानी होगी. आदेश में यह भी साफ किया गया है कि इस मद में किसी तरह की अतिरिक्त देनदारी नहीं बनाई जाएगी.

AlsoRead:झारखंड में 57 लाख से ज्यादा लोगों का e-KYC पेंडिंग, राशन कार्डधारियों की मुश्किलें बढ़ी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *