Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: मोहर्रम पर्व को लेकर किया गया मॉक ड्रिल, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Pakur: मोहर्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के तहत मॉक ड्रिल आयोजित की गई....

pakur polic

Pakur: मोहर्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के तहत मॉक ड्रिल आयोजित की गई.  एसपी अनुदीप सिंह के नेतृत्व में यह अभ्यास किया गया. मॉक ड्रिल के दौरान कुछ पुलिसकर्मी उपद्रवियों की भूमिका में नजर आए. जिन्होंने अचानक पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया, जवाब में पुलिस बल ने लाठीचार्ज करते हुए उपद्रवियों को घेरकर काबू में लिया.

मॉक ड्रिल की गई

‘पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. मुहर्रम के अवसर पर शहर में अमन-चैन बनाए रखने के उद्देश्य से यह मॉक ड्रिल की गई है. एसपी अनुदीप सिंह ने पुलिस जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. एसपी ने आम नागरिकों से शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की है. इसके साथ ही चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच यह संदेश पहुंचाना था कि प्रशासन ने असामाजिक लोगों के खिलाफ तैयारी व्यापक कर रखी है. कोई भी व्यक्ति अगर नियम कानून तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मॉक ड्रिल में लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले और फायरिंग करने का नजारा दिखा.

AlsoRead:मुहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने की सौहार्द बनाए रखने की अपील

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *