Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : मोटर चोरी करने आये एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, दो फरार

Palamu : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बराही गांव में बीती रात ग्रामीणों की सतर्कता से मोटर चोरी का प्रयास विफल हो गया....

मोटर चोरी

Palamu : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बराही गांव में बीती रात ग्रामीणों की सतर्कता से मोटर चोरी का प्रयास विफल हो गया. चोरी की नीयत से पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. जबकि उसके अन्य साथी दो मोटर लेकर बोलेरो वाहन से फरार होने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार, गांव में लगे मोटर की चोरी के दौरान ग्रामीणों की नजर संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ी. शोर मचने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए और भाग रहे एक युवक को पकड़ लिया. पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम सुधीर कुमार यादव, छतरपुर निवासी बताया. ग्रामीणों की गिरफ्त में आए युवक ने स्वीकार किया कि उसके साथ अन्य लोग भी चोरी की घटना में शामिल थे. उसने बताया कि उसके पकड़े जाने से कुछ ही देर पहले उसके साथी दो मोटर एक बोलेरो वाहन में लादकर फरार हो गए.

पुलिस कर रही पूछताछ

घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल हुसैनाबाद पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस रात में ही बराही गांव पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक को अपने साथ थाना ले गई. पुलिस उक्त चोर से पूछताछ कर रही है. उसके बयान के आधार पर चोरी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. इधर, गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरों की बरामदगी की मांग की है.

 

ALSO READ : अपार्टमेंट के मीटर रूम और लिफ्ट में लगी आग, मची अफरा-तफरी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *