Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा : देवनदी पुल के नीचे अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान के लिए पुलिस ने जारी की तस्वीर

Simdega : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के कोंडेकेरा स्थित देवनदी पुल के नीचे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. सूचना मिलने पर...

अज्ञात महिला का शव बरामद

Simdega : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के कोंडेकेरा स्थित देवनदी पुल के नीचे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. सूचना मिलने पर कोलेबिरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. कोलेबिरा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद महिला की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष के बीच होगी. महिला का रंग सांवला है और उसने लाल रंग की साड़ी पहन रखी है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है.

पुलिस ने जारी की तस्वीर

पुलिस ने मृतका की पहचान कराने के उद्देश्य से शव की तस्वीर जारी की है. पुलिस ने क्षेत्र के ग्रामीणों और आम लोगों से पहचान में सहयोग करने की अपील की है. थाना प्रभारी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह तत्काल कोलेबिरा थाना से संपर्क कर सूचना दें. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव की शिनाख्त के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

 

ALSO READ : महिला की बेहरमी से हत्या करने वाले प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार, मौत से पहले कहा मैं ट्रैफिक में फंसी हूं और फिर बंद हो गया था फोन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *