Click Here
Click Here
Click Here

पिस्तौल के बल पर युवक से मारपीट, कार में तोड़फोड़, बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी धमकाया

Jamtara: कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के कुरवा गांव में मंगलवार देर रात हथियार के बल पर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया...

gunpoint

Jamtara: कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के कुरवा गांव में मंगलवार देर रात हथियार के बल पर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. आरोप है कि दो बाइक पर सवार चार युवकों ने एक कार सवार युवक को रोककर उसके साथ मारपीट की और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, नारायणपुर थाना क्षेत्र के काठडाबर गांव निवासी जहीर अंसारी कार से जामताड़ा से अपने ससुराल कुरवा गांव जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उनकी कार रोक ली. आरोप है कि युवकों ने हथियार दिखाकर उन्हें डराया-धमकाया और मारपीट की. इसके बाद कार के शीशों में भी तोड़फोड़ की गई.

बचाव के लिए पहुंचे लोगों को आरोपियों ने धमकाया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान जब स्थानीय लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया. इससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. सूचना मिलने पर कर्माटांड़ थाना प्रभारी विकास तिवारी और जामताड़ा SDPO वसीम राजा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की.

मामले की जांच की जारी 

SDPO वसीम राजा ने बताया कि पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

ALSO READ: चाईबासा में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो मासूम बच्चों को छोड़ गई पीछे

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *