Ranchi: नमारे गये गैंगस्टर अमन साहू का राइट हैंड माने जाने वाला आकाश राय उर्फ मोनू की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर झारखंड में सुनवाई पूरी हो चुकी है. याचिकाकर्ता के अधिवक्ता की दलीलें एवं एनआईए के पैरोकार के बीच फैसला सुरक्षित रखा गया है. बताते चलें कि चल रहे मामले में आकाश राय उर्फ मोनू पर यह आरोप है कि तेतुलिया में 7 लोगों की नृशंस हत्या की हत्या कर दी. इसके अलावा रांची के नामकुम स्थित फ्लैट में कुख्यात अपराधियों को पनाह देने का भी आरोप है.

अमन साहू गिरोह का अहम सदस्य है आकाश राय
बता दें आकाश राय को अमन साहू गिरोह का अहम सदस्य माना जाता रहा है. जांच एजेंसियों का कहना है कि वह लंबे समय तक अमन साहू के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा. पुलिस दस्तावेजों में भी उसका नाम कई गंभीर मामलों में सामने आया है. अधिकारियों का दावा है कि गिरोह की योजनाओं को जमीन पर उतारने में उसकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है. क्षेत्र में उसका प्रभाव भी देखा गया था.
आकाश राय पर कई गंभीर आरोप
लातेहार जिले के तेतरिया कोल माइंस से जुड़े बहुचर्चित मामले में भी आकाश राय आरोपी है. उस पर आरोप है कि उसने अमन साहू और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के साथ मिलकर कोलियरी क्षेत्र में फायरिंग की. रंगदारी वसूली और खनन कार्य में बाधा उत्पन्न की. इसके अतिरिक्त उस पर साजिश रचकर जानलेवा हमला करने की भी बात जांच में सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, आकाश राय पिछले लगभग चार वर्षों से जेल में बंद है. उसके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है.

