Click Here
Click Here
Click Here

BREAKING: रिम्स में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, एडमिशन में गड़बड़ी की जांच शुरू, डायरेक्टर पर गिर सकती है गाज!

Ranchi: राजधानी रांची के प्रतिष्ठित आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. झारखंड सीआईडी...

Ranchi: राजधानी रांची के प्रतिष्ठित आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. झारखंड सीआईडी की एक विशेष टीम बुधवार को रिम्स परिसर पहुंची है. जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पिछले वर्ष (सत्र) में हुए एडमिशन से जुड़ी गंभीर गड़बड़ियों और शिकायतों को लेकर की जा रही है.

डीन ऑफिस के रिकॉर्ड रूम में चल रही है छापेमारी:

सीआईडी की टीम रिम्स पहुंचते ही सीधे डीन कार्यालय की ओर रुख किया. फिलहाल टीम डीन ऑफिस के रिकॉर्ड रूम को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है. पिछले साल हुए नामांकन से जुड़े तमाम अहम दस्तावेजों, फाइलों और कंप्यूटर डेटा को खंगाला जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, सीआईडी की टीम संदिग्ध दस्तावेजों को जब्त कर रही है और वहां मौजूद कर्मचारियों व अधिकारियों से कड़ी पूछताछ कर रही है.

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि पिछले शैक्षणिक सत्र में रिम्स में हुए कुछ एडमिशन को लेकर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं. इन शिकायतों में नियमों को ताक पर रखकर अपात्र छात्रों को दाखिला देने के आरोप शामिल हैं. शुरुआती जांच में मामले को गंभीर पाते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर सीआईडी ने इसका जिम्मा संभाला और आज यह बड़ी कार्रवाई की.

रिम्स डायरेक्टर पर गिर सकती है गाज:

रिम्स जैसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज में इस स्तर की गड़बड़ी सामने आने के बाद संस्थान के शीर्ष प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. माना जा रहा है कि जांच की आंच सीधे रिम्स डायरेक्टर तक पहुंच सकती है. अगर सीआईडी को एडमिशन में किसी भी तरह के सीधे संलिप्तता या लापरवाही के सबूत मिलते हैं, तो डायरेक्टर पर बड़ी गाज गिरना तय माना जा रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *