Click Here
Click Here
Click Here

चतरा में मुहर्रम को लेकर पुलिस का मॉक ड्रिल, उपद्रवियों से निपटने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस के साथ सड़कों पर उतरी फोर्स

Chatra: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए चतरा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है....

_Chatra
मॉक ड्रिल

Chatra: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए चतरा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. आज पुलिस बल ने शहर की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था और दंगा नियंत्रण को लेकर एक बड़ा मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इस मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस ने उपद्रवियों से निपटने के लिए वाटर कैनन, आंसू गैस के गोलों और एंबुलेंस के साथ विभिन्न सुरक्षात्मक रणनीतियों का प्रदर्शन किया.

सदर एसडीपीओ सनी वर्धन ने कहा, कि उपद्रवी हर दौर में रहे हैं, लेकिन चतरा पुलिस हर परिस्थिति को नियंत्रित करने में पूरी तरह सक्षम है. उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी कानून व्यवस्था को हाथ में लेने का प्रयास किया, तो पुलिस उसके साथ कड़े तेवर में निपटेगी. यह मॉक ड्रिल चतरा के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड की योजनाओं का DC ने किया निरीक्षण

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *