Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी

Chaibasa : आगामी मुहर्रम के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है....

मुहर्रम

Chaibasa : आगामी मुहर्रम के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. डीसी मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और अन्य संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.
बैठक में मुहर्रम जुलूस, अखाड़ों और धार्मिक आयोजनों के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, भीड़ एवं यातायात प्रबंधन और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित किया जायेगा. जुलूस मार्गों की निगरानी ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी.

सोशल मीडिया में रखी जायेगी नजर

प्रशासन ने सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने, अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा भड़काऊ गीत, नारे या संदेशों के प्रसारण पर सख्त रोक लगाने का निर्देश दिया है. जिला प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ मुहर्रम मनाने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है.

 

ALSO READ : झारखंड : 1.28 लाख से अधिक कर्मचारी समय पर ऑन ड्यूटी, सुबह 10:20 तक लग रही बायोमेट्रिक हाजिरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *