Koderma : मुहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के लिये पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस केंद्र, चंदवारा में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल को दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया, विधि-व्यवस्था संधारण और विभिन्न संभावित परिस्थितियों से निपटने के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया. पुलिस जवानों ने निर्धारित मानकों के अनुरूप अपनी तत्परता और दक्षता का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर प्रचारी प्रवर सहित पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी और जवान उपस्थित रहे.
संवेदनशीलता के साथ करें कर्तव्य निर्वहन
उपस्थित अधिकारियों ने जवानों को आगामी पर्व के दौरान सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों के निर्वहन के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है. वहीं, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है. साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की तत्काल जानकारी स्थानीय पुलिस को देने का अनुरोध किया है.

ALSO READ : पासिंग आउट परेड : स्निफर डॉग और ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी, मंत्री इरफान अंसारी समेत कई नेता पहुंचे


