Ranchi : जैप 1 परिसर की स्निफर डॉग और ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी की जा रही है. परिसर में प्रवेश करने से पहले चेकिंग की जा रही है. जिसके बाद ही कार्यक्रम में एंट्री दी जा रही है. पासिंग आउट परेड में शामिल होने के लिये मंत्री इरफान अंसारी समेत कई लोग पहुंचे हैं. इस कार्यक्रम की शुरूआत होने से पहले रिहर्सल की जा रही है. बता दें कि आज छह डीएसपी और पुलिसकर्मियों का पासिंग आउट परेड आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में सीएम हेमंत हेमंत सोरेन शामिल होंगे. सीएम हेमंत सोरेन परेड की सलामी लेंगे. इसको लेकर बुधवार को पुलिस कर्मियों का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया था. इस कार्यक्रम में डीजीपी तदाशा मिश्र, एडीजी प्रिया दुबे, एडीजी मनोज कौशिक, आईजी प्रभात कुमार, आईजी पंकज कंबोज, आईजी मयूर पटेल कन्हैयालाल, डीआईजी मनोज रतन चौथे, एसएसपी राकेश रंजन समेत कई अधिकारी शामिल होंगे.

पुलिसकर्मी कर रहे थे पासिंग आउट परेड का इंतजार
जानकारी के मुताबिक मुसाबनी स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में 19 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक प्रशिक्षुओं की अंतिम परीक्षा ली गई. नवंबर के शुरुआत में परीक्षाफल तैयार कर लिया गया. जिसके बाद 12 नवंबर को परीक्षाफल जारी कर दिया गया. लेकिन अभी तक सिपाहियों का पासिंग आउट परेड नहीं किया गया था. मुसाबनी में प्रशिक्षण हासिल करने वाले 334 पुलिसकर्मियों में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, विशेष शाखा, पीटीसी, रेल और जैप-एक, दो, तीन, पांच, सात, आठ, नौ व दस के जवान शामिल हैं.


ALSO READ : जैप-1 में पहुंचे सभी आला अधिकारी, मुख्यमंत्री के आते ही कार्यक्रम की होगी शुरुआत


