Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में SIR अभियान की समीक्षा, 87.01% मतदाताओं की मैपिंग पूरी 

Koderma: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई....

voter list
Review of the SIR campaign in Koderma

Koderma: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में निर्वाचन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 87.01 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी कर ली गई है. उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

BLO घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे

उपायुक्त ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटे नहीं और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो. इसके लिए सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO) को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया. निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 20 जून से 29 जून तक प्रशिक्षण और मुद्रण कार्य चल रहा है. 30 जून से 29 जुलाई तक BLO घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे. वहीं, 29 जुलाई तक मतदान केंद्रों का पुनर्गठन पूरा किया जाएगा.

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिलेगा. दावों और आपत्तियों का निपटारा 3 अक्टूबर तक किया जाएगा, जबकि 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा. बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष, अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित सभी अंचल अधिकारी और संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

ALSO READ: NEET पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और NTA को समाप्त करने की मांग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *