Click Here
Click Here
Click Here

मारवाड़ी कॉलेज के 48 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट

Ranchi: रांची के मारवाड़ी कॉलेज के बीसीए, बीएससी, बीएससी आईटी और बीएससी एआई-एमएल विभाग के 48 विद्यार्थियों का चयन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज...

Ranchi: रांची के मारवाड़ी कॉलेज के बीसीए, बीएससी, बीएससी आईटी और बीएससी एआई-एमएल विभाग के 48 विद्यार्थियों का चयन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के स्मार्ट और इग्नाइट हायरिंग प्रोग्राम के तहत हुआ है. एक साथ इतने छात्रों के चयन से कॉलेज में उत्साह का माहौल है.

कई चरणों में पूरी हुई चयन प्रक्रिया

यह पूरी चयन प्रक्रिया कई चरणों में संपन्न हुई. सबसे पहले 21 फरवरी 2026 को ऑनलाइन भर्ती परीक्षा आयोजित की गई. इसके बाद 29 और 30 मई को तकनीकी, कोडिंग और एचआर राउंड के लिए ऑफलाइन इंटरव्यू हुए. चयनित विद्यार्थियों को 24 जून को ई-मेल के जरिए सफलता की सूचना मिली. बताया जा रहा है कि इन छात्रों की जॉइनिंग अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में हो सकती है.

Read Also: हजारीबाग में अन्नदा उच्च विद्यालय के 11 होनहारों ने रचा इतिहास: राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में मारी बाजी, स्कूल में हुआ भव्य अभिनंदन

रोजगारोन्मुखी शिक्षा का मिला सकारात्मक परिणाम

कॉलेज प्रशासन ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत, बेहतर शैक्षणिक माहौल और रोजगारोन्मुखी तैयारी का नतीजा बताया है. संस्थान का कहना है कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को इंडस्ट्री के मुताबिक तैयार करने पर लगातार काम किया जा रहा है, ताकि उन्हें बड़ी कंपनियों में अवसर मिल सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *