Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

मानसून सत्रः अनंत प्रताप देव ने कहा- स्मार्ट मीटर से बिजली उपभोक्ता काफी परेशान, मंत्री बोले- कोई गड़बड़ी नहीं

Ranchi: झारखंड विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के तीसरे दिन अनंत प्रताप देव ने कहा कि जब से स्मार्ट मीटर लगा...

Monsoon Session: Anant Pratap Dev said – Electricity consumers are very upset with smart meters, the minister said – there is no problem

Ranchi: झारखंड विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के तीसरे दिन अनंत प्रताप देव ने कहा कि जब से स्मार्ट मीटर लगा है, तबसे बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है. आम जनता को 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का वास्तविक और पूरा लाभ नहीं मिल रहा है. इस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्मार्ट मीटर में कोई गड़बड़ी नहीं है. गड़बड़ी का भी निवारण किया जा रहा है. नरेश प्रसाद सिंह के सवाल पर मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा कि गढ़वा के कांडी प्रखंड के छोटकी चटनीया पंडी नदी पर स्थित डैम जल संसाधन विभाग का नहीं है. लेकिन सीओ से सर्वे करा कर प्राक्कलन तैयार किया जाएगा. तब आगे का काम होगा.

अब तक कोई मुआवजा पेंडिंग नहीं : इरफान

अनंत प्रताप देव ने भवनाथपुर विधानसभा के विभिन्न प्रखंडों में आगजनी, बारिश और जंगली हाथियों से हुए नुकसान का मामला सदन में रखा. इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि 2026 में अग्निकांड के पीड़ित 24 लाभुकों को 7.50 लाख, आठ लाभुकों को 4.96 लाख, 222 लाभुकों को 20.21 लाख सहित और 60 लाभुकों को मुआवाजा भुगतान किया जा चुका है. अभी तक कोई मामला पेंडिंग नहीं है. वहीं सविता महतो के स्वर्णरेखा डैम से 50 गावों में सिंचाई सुविधा बहाल करने के सवाल पर मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा कि प्राक्कलन तैयार है, जल्द ही योजना शुरू होगी.

यह भी पढ़ें: मॉनसून सत्र: विधायकों के जमीन आवंटन मामले पर राधाकृष्ण किशोर बोले- ‘सरकार के जवाब से मैं असंतुष्ट हूं’

एक महीने के अंदर सीओ आलोक कुमार के खिलाफ होगी कार्रवाई

अमित महतो ने सदन में पूछा की सीओ आलोक कुमार के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई है. इस पर मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि आरोप गठित हो गया है. उपायुक्त से गवाहों की सूची मांगी गई है. एक माह के अंदर कार्रवाई होगी. रांची डीसी को अब तक तीन रिमांडर भेज चुके हैं. लुईस मरांडी ने आंधी-तूफान से हुए क्षति की मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की. इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही मुआवजा दिया जाता है. भारत सरकार से पत्राचार कर मुआवजा राशि बढ़ाने का आग्रह करेंगे. सुरेश पासवान ने कहा कि देवघर विधानसभा क्षेत्र में जेई नहीं रहने के कारण ट्रांसफरमर नहीं लग रहा है. काम बाधित हो रहा है. इस्टीमेट बनाने वाला भी कोई नहीं है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *