Saraikela: जिले में विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G-RAM-G) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 11 से 14 अगस्त 2026 तक जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. प्रशिक्षण का उद्देश्य योजना से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मियों को योजना के प्रावधानों, कार्यप्रणाली और क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देना है.
प्रशिक्षण में इन विषयों पर होगी चर्चा
प्रशिक्षण के दौरान योजना की प्लानिंग, स्वीकृति, क्रियान्वयन, मजदूरी भुगतान एवं सामाजिक अंकेक्षण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी जाएगी.
प्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण 1. जिला स्तरीय प्रशिक्षण.
दिनांक : 11 अगस्त 2026
स्थान : जिला समाहरणालय सभाकक्ष
समय : सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
प्रतिभागी : प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, कंप्यूटर सहायक
प्रशिक्षक : राज्य स्तर पर प्रशिक्षित पदाधिकारी/कर्मी
2. प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण
दिनांक : 12 अगस्त 2026
स्थान : संबंधित प्रखंड कार्यालय
समय : सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
प्रतिभागी : मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, लेखा सहायक, BFT
प्रशिक्षक : जिला स्तर पर प्रशिक्षित पदाधिकारी/कर्मी
3. पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण
दिनांक : 13 एवं 14 अगस्त 2026
स्थान : संबंधित पंचायत भवन
समय : सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
प्रतिभागी : वार्ड सदस्य, महिला मेट, बागवानी सखी
प्रशिक्षक : प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षित पदाधिकारी/कर्मी
बीडीओ करेंगे समन्वय
पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण के सफल आयोजन के लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को समन्वय और व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है. प्रशिक्षण के संचालन के लिए कनीय अभियंता/सहायक अभियंता/लेखा सहायक/प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी (प्रशिक्षण) बनाया गया है. जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं प्रतिभागियों को निर्धारित तिथि और समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है, ताकि जिले में VB-G-RAM-G योजना का क्रियान्वयन सुचारू और प्रभावी ढंग से हो सके.
ALSO READ : कोडरमा: केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किसान- मजदूरों का हल्ला बोल
