Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: SIR-2026: मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में नागरिक निभाएं सक्रिय भूमिका, DC रामनिवास यादव

Giridih: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने...

SIR-2026: Citizens should play an active role in making the voter list accurate and error-free, says DC Ram Niwas Yadav

Giridih: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया जारी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने जिलेवासियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है.उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराए गए हैं. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि SIR-2026 को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रम या अपुष्ट सूचना पर ध्यान न दें तथा सही जानकारी के लिए अपने संबंधित BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) से संपर्क करें.फॉर्म-6 के माध्यम से पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

मतदाता सूची में अवश्य जांचने की अपील

01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले अथवा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र सामान्य निवासी, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं.इसी प्रकार, मतदाता सूची में किसी नाम के नियमानुसार विलोपन के लिए फॉर्म-7 तथा मतदान केंद्र या पते से संबंधित आवश्यक स्थानांतरण एवं संशोधन के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है.उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचने की अपील की.

मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है. प्रत्येक पात्र नागरिक की सक्रिय भागीदारी से ही मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सकता है.उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि SIR-2026 के तहत नागरिकों को आवश्यक जानकारी और निर्धारित प्रपत्र उपलब्ध कराने में पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, ताकि किसी भी पात्र नागरिक को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े.

ALSO READ : कोडरमा: केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किसान- मजदूरों का हल्ला बोल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *