Click Here
Click Here
Click Here

JSSC ने 326 पदों पर निकाली भर्ती, 20 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में 326 पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त...

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में 326 पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी किया है. इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 से 19 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. सामान्य, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये रखा गया है, जबकि एसटी और एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में पूरी छूट दी गई है.

कई पदों पर की जाएगी नियुक्ति

इस भर्ती के तहत बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी, वेटनरी सहायक, चिकित्सा सहायक, कोट संग्रहकर्ता समेत कई पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आयोग ने आयु सीमा तय करने के लिए 1 अगस्त 2023 को कट-ऑफ तिथि माना है. अधिकतम आयु सीमा की बात करें, तो सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष, बीसी वर्ग के लिए 37 वर्ष, महिला अभ्यर्थियों के लिए 38 वर्ष और एसटी-एससी वर्ग के पुरुष व महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है.

दो चरणों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

326 पदों में सामान्य आरक्षण के अलावा महिलाओं के लिए 17 पद, खिलाड़ियों के लिए 7 पद और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 14 पद क्षैतिज आरक्षण के तहत सुरक्षित रखे गए हैं. भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल है. हालांकि, यदि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 50 हजार से कम रहती है, तो आयोग केवल एक ही परीक्षा यानी मुख्य परीक्षा आयोजित करेगा.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव का निष्कासन रद्द किया, पार्टी में वापसी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *