Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला में पेयजल योजनाओं की समीक्षा, छूटे हर घर तक पहुंचेगा नल-जल : DC

Seraikela: DC नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई, जिसमें जिले की पेयजल योजनाओं की...

सरायकेला
पेयजल योजनाओं की समीक्षा

Seraikela: DC नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई, जिसमें जिले की पेयजल योजनाओं की समीक्षा की गई. उन्होंने निर्देश दिया कि नल-जल योजना से छूटे सभी घरों को जल्द जोड़ा जाए और अपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए.

SVS और MVS योजनाओं पर विशेष फोकस

DC ने सिंगल विलेज स्कीम (SVS) और मल्टी विलेज स्कीम (MVS) के तहत लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा छूटे हुए हाउसहोल्ड की सूची तैयार कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

जलापूर्ति बाधित गांवों की होगी पहचान

बैठक में उन गांवों और टोलों को चिन्हित करने का निर्णय लिया गया, जहां नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है. ऐसे क्षेत्रों में वैकल्पिक जलापूर्ति और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए.

जल संरक्षण और शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर

DC ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल अर्पण कार्यक्रम चलाकर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पेयजल संबंधी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

ALSO READ: मानसून सत्रः सदन में सीएम हेमंत सोरेन को दी गई जन्मदिन की बधाई, विपक्ष की गैरमौजूदगी पर मंत्री ने साधा निशाना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *