Newswave Desk: अगर आपको कोरियन थ्रिलर, सस्पेंस और बदले की कहानी वाली सीरीज देखना पसंद है, तो Netflix की ‘द ग्लोरी’ (The Glory) आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. सच्ची घटना से प्रेरित इस सीरीज को IMDb पर 8.2/10 की शानदार रेटिंग मिली है.
16 एपिसोड की दमदार कहानी
‘द ग्लोरी’ का पहला पार्ट साल 2022 में और दूसरा पार्ट 2023 में रिलीज हुआ था. दोनों पार्ट मिलाकर इस सीरीज में कुल 16 एपिसोड हैं. अगर आपको सस्पेंस और रोमांच से भरपूर कहानियां पसंद हैं, तो यह सीरीज पहले एपिसोड से आखिरी एपिसोड तक आपको बांधे रखेगी.

क्या है सीरीज की कहानी?
इस सीरीज की कहानी मून डोंग-यून नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे स्कूल के दिनों में अमीर और ताकतवर छात्र बुरी तरह परेशान करते हैं. हालात ऐसे बनते हैं कि उसे स्कूल छोड़ना पड़ता है. लेकिन वह हार नहीं मानती और सालों तक सही समय का इंतजार करती है.
करीब 18 साल बाद उसे अपने साथ गलत करने वाले लोगों की कमजोरियों का पता चलता है. इसके बाद वह एक ऐसी योजना बनाती है, जिससे उन लोगों को अपने किए की कीमत चुकानी पड़ती है. आगे की कहानी कई चौंकाने वाले मोड़ों और सस्पेंस से भरी हुई है.
शानदार स्टार कास्ट
‘द ग्लोरी’ का निर्देशन आन गिल-हो ने किया है, जबकि इसकी कहानी किम यून-सूक ने लिखी है. सीरीज में सोंग ह्ये-क्यो, ली डो-ह्यून, लिम जी-योन, येओम ह्ये-रान, पार्क सुंग-हून और जंग सुंग-इल मुख्य भूमिकाओं में हैं. IMDb पर इस सीरीज को 8.2/10 की रेटिंग मिली है.
ALSO READ: जमशेदपुर: पोटका पीएमश्री कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा की ब्रेन मलेरिया से मौत, जांच की उठी मांग


