Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

Koderma: कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड के कोडरमा टाउन स्टेशन और हेठटोला के बीच रेलवे ओवरब्रिज के पास शुक्रवार दोपहर पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक...

Koderma: कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड के कोडरमा टाउन स्टेशन और हेठटोला के बीच रेलवे ओवरब्रिज के पास शुक्रवार दोपहर पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मधुपुर से कोडरमा जंक्शन आ रही पैसेंजर ट्रेन के गेट पर सफर कर रहा एक युवक अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया. गिरने के बाद वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस उसकी शिनाख्त कराने और घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: अन्नदाता की समृद्धि ही कृषि अनुसंधान की असली सफलता, प्रयोगशाला की तकनीक खेत की मेड़ तक पहुंचना जरूरीः राज्यपाल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *