Click Here
Click Here
Click Here

आद्रा मंडल में ट्रैक मरम्मत से कई मेमू ट्रेनें रद्द, जैसलमेर-हावड़ा वन-वे स्पेशल ट्रेन चलेगी

Jamtara : आसनसोल, 25 जून: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने ट्रैक अनुरक्षण कार्य और गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती...

Trains cancelled

Jamtara : आसनसोल, 25 जून: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने ट्रैक अनुरक्षण कार्य और गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल परिचालन में अहम बदलाव किए हैं. इस दौरान कुछ मेमू ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा, जबकि यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी.

आद्रा-बर्नपुर रेलखंड में ट्रैक अनुरक्षण कार्य, कई मेमू ट्रेनें प्रभावित

रेलवे के अनुसार, 26 जून से आद्रा-बर्नपुर रेलखंड में बैलास्ट क्लीनिंग मशीन और मल्टी-पर्पस टैम्पिंग मशीन की मदद से ट्रैक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा. इस कारण इस सेक्शन में निर्धारित दिनों पर तीन घंटे का इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जाएगा. इसी वजह से कई मेमू ट्रेनें रद्द या आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी. इनमें 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू 26, 28, 29 जून तथा 2, 3 और 5 जुलाई को रद्द रहेगी. वहीं 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 29 जून और 2 जुलाई को रद्द रहेगी. इसके अलावा 68056/68060 आसनसोल-बाराभूम-आसनसोल मेमू 26 एवं 28 जून तथा 3 और 5 जुलाई को आद्रा स्टेशन से ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएगी, जिससे इन तिथियों में आसनसोल-आद्रा खंड पर इसका संचालन नहीं होगा.

गर्मी की भीड़ को देखते हुए रेलवे की पहल

इधर, गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 27 जून को जैसलमेर-हावड़ा वन-वे स्पेशल ट्रेन (04803) चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन 27 जून को सुबह 8:15 बजे जैसलमेर से रवाना होकर 29 जून को सुबह 6:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यात्रा के दौरान यह आसनसोल मंडल के दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर ठहरेगी. इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और स्थिति की जानकारी रेलवे पूछताछ सेवा से प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके. साथ ही, इन बदलावों से होने वाली असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया गया है.

Also Read : मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान: प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *